21 Dec 2012

118. 2nd Term Exam 2012-13 VIII Hin Qn पर कुछ विचार


-->
2nd Term Exam 2012-13 VIII Hin Qn पर कुछ विचार
1. प्रश्न 4 के उत्तर के रूप में विकल्प में भेड़ बैकुड जाता है दिया है। कबीर ने ऐसा नहीं कहा है।
    इसलिए भेड़ बैकुंड नहीं जाता है देना उचित था।
2. प्रश्न 7 में मछुआरों की गरीबी का कारण शोषण बताने पर छात्रों के मन में यह विश्वास हो सकता है 
     कि मछुआरों की गरीबी का कारण केवल शोषण है। लेकिन शोषण ही एकमात्र कारण बताना अनुचित 
     होगा।
3. प्रश्न 8 भ्रमोत्पादक मान सकते हैं। क्योंकि निश्चित रूप से यह बता नहीं सकते कि कवि ने उन 
     चीज़ों से तुलना की है
4. प्रश्न 10 छात्रों के मन में संदेह पैदा कर सकता है। क्योंकि चित्र खींचना से छात्र भलीभांति 
     परिचित नहीं हो सकते। ऐसी हालत में छात्र उत्तर लिख नहीं पाएँगे।
5. प्रश्न 11 के पहले वाक्य में रेखांकन छात्रा था के लिए दिया है। वह था के लिए मात्र देना चाहिए 
    था। तीसरा वाक्य जब रेश्मा स्कूल से आया... देना चाहिए था न कि रेश्मा स्कूल से आया..
6. प्रश्न 12: बड़े दुख की बात है कि विरामचिह्न जोड़कर लिखने के लिए हमारे प्रश्नकर्ताओं को 
    और एक प्रश्न नहीं मिला है। यह प्रश्न बिलकुल अनुचित है। विरामचिह्न लगाने के बारे में हमारे 
    मन में जो कल्पनाहै उसका बिलकुल उल्टा है यह। सिर्फ एक चिह्न या दो चिह्न लगाकर पुनर्लेखन 
    करना पड़ेगा। सूर्योदय हुआ, प्रकाश फैलने लगा। सूर्योदय हुआ। प्रकाश फैलना लगा।
7. प्रश्न 16 के अनुसार आशय लिखना आठवीं के बच्चों के लिए कठिन है। क्योंकि यह सीधे आशय 
    व्यक्त होनेवाला कवितांश नहीं है।
8. प्रश्न 19 में मातृभाषा में अनुवाद के लिए जो वाक्य दिए गए हैं उनमें तीसरा वाक्य अधिकतर बच्चों 
     के लिए कठिन होगा। आशय ग्रहण में कठिनाई होने की संभावना है।
9. प्रश्न 22 की सूचना में नौकरी पेश महीला गलत दिया गया है। वह नौकरीपेशा महिला होना 
     चाहिए था।
10. प्रश्न 23 - पोस्टर तैयार करने के प्रश्न में गणतंत्र दिवस के बदले में गणतंत्रदिवस दिया है।

       हम जितने भी आलोचना करें, हमारे प्रश्न-पत्रों को त्रुटिहीन पाना एक सपना ही बना रहता है। 
 त्रुटियों की भरमार याने दुविधाजनक-भ्रमोत्पादक प्रश्नों की अधिकता से हमारे बच्चों के सामने सदा 
ये प्रश्न-पत्र माथापच्छी के कारण बनते हैं। तो भी हम आशा करें कि अगली परीक्षा में छात्रों के सामने 
त्रुटिहीन प्रश्न-पत्र आएँ।

                                             तैयारी: Ravi, chiragknr1.blogspot.com

No comments:

Post a Comment